फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Did not work, people in managerial complex NTCA in mohali

प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में नहीं हुआ काम, लोग रहे परेशान

Sat, 27 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Sat, 27 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Did not work, people in managerial complex NTCA in mohali
शिफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-76 में नए प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में फेज-1 स्थित पुराने कॉम्प्लेक्स से शुक्रवार को सामान शिफ्ट होना शुरू हो गया। ट्रकों व गाड़ियों में सामान लाया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ इस दौरान विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी। उनकी किसी ने सुध नहीं ली। इस कारण लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। अब सोमवार को ही काम चल पाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ही सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जो दिन भर चलती रही। वहीं, इसी बीच पुराने प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के बाहर टाइप का काम करने वाले लोग भी संघर्ष की राह पर आ गए। उनकी दलील थी कि कॉम्प्लेक्स में अब तक बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जब वह इस संबंधी अधिकारियों से मिलने गए तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। उच्च अधिकारियों ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अपना काम बंद रखा। टाइपिस्टों का कहना है कि अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में वह संघर्ष को तेज कर देंगे। इसके लिए जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले जब कोर्ट कॉम्प्लेक्स शिफ्ट हुआ तो वकीलों को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed