फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea: The number of diarrhea patients has reached 300, and water supply has resumed in Nabha

डायरिया : डायरिया पीड़ितों की संख्या 300 पहुंची, नाभा में पानी की आपूर्ति शुरू

Mon, 29 Sep 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea: The number of diarrhea patients has reached 300, and water supply has resumed in Nabha
जीरकपुर। गांव नाभा में रविवार को 15 मरीज मिलने के साथ ही डायरिया पीड़ितों की संख्या 300 पहुंच गई है। तीन मरीज जीएमसीएच-32 में एडमिट हैं। डायरिया पीड़ित नए मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 125 डायरिया के मरीजों ने कैंप में आकर दवाई ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जागरूक करने के साथ ही लोगों को दवाई बांट रही है। विभाग के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार को जिन चार पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में भर्ती करवाया गया था, वे अब ठीक हैं। उनको अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। दूसरी तरफ गांव में लीकेज वाली जगह की मरम्मत करने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। सोमवार को सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। कई दिनों से गांव में दूषित पानी की आपूर्ति होने पर डायरिया फैल गया था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों अमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, सुखविंदर कौर, भूपेंद्र कौर, सुनीता, सुखविंदर कौर, गुरदर्शन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले डायरिया की बीमारी ज्यादा फैलने लगी तो लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। लोगों ने शिकायत नहीं सुनने पर धरना देकर प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया। पानी की जांच करने पर पता चला कि सीवर की गंदगी मिक्स होकर पेयजल में आ रहा है। फाल्ट को पता करने के बाद अब पानी की सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन


हमारी मेडिकल टीम लगातार यहां पर लोगों की देखभाल के लिए डटी है। लगातार लोगों के घरों में जाकर सर्वे किया जा रहा है। जहां पर भी कोई डायरिया का मरीज मिलता है तुरंत कैंप में लाकर उसका इलाज किया जा रहा है। हमारे पास सारी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आज स्थिति काफी नियंत्रण में है। सुबह से ही टीम के साथ मरीजों की देखभाल कर रहा हूं। जब तक डायरिया की बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती लगातार कैंप चलता रहेगा। -डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एसएमओ, सिविल अस्पताल डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन और सीवरेज की पाइप लाइन ठीक करवा दी गई थी। आज साफ पानी की सप्लाई लोगों के घरों में पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को एक बार फिर से पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर



प्रशासन की लापरवाही के कारण ही गांव नाभा में डायरिया की बीमारी फैली है। लोगों ने बताया है कि यह समस्या कई दिन से आ रही थी। लोगों ने जब उनको बताया तब उन्होंने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना लगाने की बात कही तो उसके बाद ही प्रशासन ने इस समस्या की तरफ ध्यान दिया। अगर डायरिया की बीमारी के कारण कोई भी नुकसान होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। - दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, हलका प्रभारी, कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed