फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea spread due to negligence of officials, MLA NK Sharma met people

अधिकारियों की लापरवाही से फैला डायरिया, विधायक एनके शर्मा ने की लोगों से मुलाकात

Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread due to negligence of officials, MLA NK Sharma met people
डेराबस्सी। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अपने जिला मोहाली में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ये आरोप शिअद विधायक एनके शर्मा ने शुक्रवार को शिवपुरी कॉलोनी में पहुंचकर लोगों के साथ मुलाकात के दौरान लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिवपुरी कॉलोनी के अंदर एक गली से दर्जनों की संख्या में लोग दूषित पानी की वजह से बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। अभी तक स्थानीय नगर परिषद दूषित पानी की समस्या का निदान नहीं कर पाया। आलम यह है कि गली के अंदर सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। इसकी सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रशासन की लापरवाही की वजह से लोग नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है और बलटाना में डायरिया का शिकार होकर 2 लोगों की मौत होने के बाद वारिसों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed