फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhakoli railway gate will remain closed for three days for necessary repairs

Mohali News: जरूरी मरम्मत के लिए तीन दिन के लिए बंद रहेगा ढकोली रेलवे फाटक

Sat, 07 Jun 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dhakoli railway gate will remain closed for three days for necessary repairs
जीरकपुर। आज 7 जून 2025 से सुबह 8:00 बजे से तीन दिन के लिए ढकोली रेलवे फाटक बंद रहेगा। रेलवे विभाग चंडीगढ़ ने इस संबंध में जीरकपुर के विभिन्न विभागों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। इस पत्र में लिखा गया है कि लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 120 की रेल पटरी अच्छी स्थिति में नहीं है। इसकी मरम्मत और रेल बदलने, वेल्डिंग, पैकिंग और स्लीपर बदलने की आवश्यकता है। यह आपातकालीन रखरखाव कार्य है और ट्रेन के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक है। तीन दिनों के लिए कार्य की योजना बनाई गई है। रेलवे गेट 7 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे से बंद रहेगा और 9 जून 2025 को रात 8:00 बजे खुलेगा। इसलिए तीन दिनों के लिए यातायात पुलिस सहायता की व्यवस्था करें ताकि काम सुचारू रूप से किया जा सके।
विज्ञापन

ढकोली रेलवे फाटक के बंद होने से ढकोली तथा पीर मुछल्ला क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते लोगों को पंचकूला हाईवे को वैकल्पिक रूट के तौर पर प्रयोग करना पड़ेगा। जैसे ही लोग ढकोली क्षेत्र से पंचकूला हाईवे पर चढ़ते हैं तो वहां पर अक्सर ही भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ज्यादातर लोग जो जीरकपुर या बलटाना की तरफ से ढकोली जाते हैं वह अक्सर रेलवे फ्लाईओवर क्रॉस करके रांग साइड से ही ढकोली क्षेत्र में दाखिल होते हैं।
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्षेत्र में पूरी नजर बनाकर रखी जाएगी और कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होने दी जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए हमारे ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगातार क्षेत्र में अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। - सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाकोली रेलवे फाटक बंद होने से अक्सर ही ढकोली और पीर मुछल्ला क्षेत्र की कई सोसाइटियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम पिछले दो वर्ष से लगातार सरकार से गुजारिश करते आ रहे हैं कि इस रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज अथवा ओवर ब्रिज बना दिया जाए, जिससे लाखों लोगों को परेशान होने से बचाया जा सकता है। - कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष, यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed