फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development works will be done in each ward including parks which are dilapidated by 19 crores

19 करोड़ से खस्ता हाल पार्कों समेत प्रत्येक वार्ड में होंगे विकास के काम

Wed, 29 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Development works will be done in each ward including parks which are dilapidated by 19 crores
मोहाली। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम को आखिर खस्ता हाल चल रहे पार्कों की याद आ गई है। सोमवार को हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में 19 करोड़ रुपये विकास कार्यों के ऑर्डर जारी किए गए हैं। साथ ही दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टीमेट पास किए गए हैं। इसमें सिटी पार्क समेत बड़े पार्कों को सुधारने के प्रस्ताव शामिल हैं। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने ठेकेदारों को हिदायत दी है कि जिन ठेकेदारों को काम अलॉट किए गए हैं, उन्हें सात दिनों के अंदर विकास कार्य शुरू करने होंगे। साथ ही काम में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम भवन में हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, निगम कमिश्नर डॉ. कमलेश गर्ग हाजिर थे। उन्होंने बताया कि मीटिंग में जो विकास कार्य के प्रस्ताव पास किए हैं। उसमें प्रत्येक वार्ड को कवर करने की कोशिश की गई है। इस दौरान पेवर ब्लॉक, पार्कों का काम और अन्य जरूरी काम पास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली के विभिन्न इलाकों में पेवर ब्लॉक के काम, पार्कों के काम जरूरत के हिसाब से करवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पार्कों में नए बैंच लगाए जाएंगे। इस दौरान सेक्टर-68 सिटी पार्क को संवारने का काम भी शामिल है। बता दें कि अमर उजाला ने अपने शहर के सभी पार्कों की खस्ता हाल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद मेयर ने इस दिशा में कार्रवाई की है। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन

सौ करोड़ के काम चल रहे हैं, फंड की नहीं कमी
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि बड़ी बात यह है कि सेक्टर-78 में नया पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य एरिया में विकास कार्य करवाए जाएंगे। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि इन कामों को ठेकेदारों को एक तय समय में पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि इलाके के लोगों को फायदा मिल पाए। मेयर ने बताया कि पूरे शहर में सौ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कामों में फंड की कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed