Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Desu Majra Centre dominates district-level sports competitions; athletes win multiple medals

Mohali News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में देसू माजरा सेंटर का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Sun, 01 Nov 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Desu Majra Centre dominates district-level sports competitions; athletes win multiple medals
संजना ने 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान, कराटे और योग में भी विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। खेल के मैदान में प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए देसू माजरा सेंटर के नन्हे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी। अंडर-11 आयु वर्ग के मुकाबलों में सेंटर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कई पदक और स्थान हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फेज-3बी1, मोहाली में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लड़कियों के वर्ग में संजना ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। कराटे मुकाबलों में प्रिया ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा, जबकि बानी शर्मा ने 27 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

योगा रिदमिक सिंगल प्रतियोगिता में देसू माजरा सेंटर की खिलाड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर रिले दौड़ में टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में भी सेंटर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में कृष्णा सिंह ने लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया, जबकि यंश ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) प्रेम कुमार मित्तल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed