फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Despite the holiday, people thronged to pay property tax, long queues were seen in the corporation office

Mohali News: छुट्टी के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़े लोग, निगम ऑफिस में लगीं लंबी कतारें

Fri, 01 Aug 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Despite the holiday, people thronged to pay property tax, long queues were seen in the corporation office
मोहाली। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की आखिरी तारीख पर वीरवार को नगर निगम दफ्तर में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद निगम ने काउंटर खोले ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। लोग सुबह से ही लाइन में लग गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टाॅफ को अतिरिक्त काउंटर लगाने पड़े। इसके बाद भी दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। ऑनलाइन पोर्टल पर टैक्स भरने की कोशिश कर चुके कई लोगों ने बताया कि साइट स्लो चल रही थी या पेमेंट फेल हो रहा था, इसलिए मजबूरी में खुद आकर टैक्स जमा करवाना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ बुजुर्गों और महिलाओं ने तो घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कंबोज ने बताया कि छुट्टी होने के बावजूद टैक्स कलेक्शन में ढील नहीं दी गई। एक दिन में कई लोगों ने टैक्स जमा कराया। निगम को उम्मीद है कि इस बार प्रॉपर्टी टैक्स से रिकॉर्ड कलेक्शन होगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जुलाई 2024 तक करीब सात करोड़ रुपये टैक्स एकत्र हुआ था। इस बार यह आंकड़ा दोगुना से भी पार कर गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम तक करीब 15 करोड़ से ज्यादा का टैक्स जमा हो चुका था।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तर फिर बने डिफाल्टर
नगर निगम की ओर से वीरवार 31 जुलाई को प्रापर्टी टैक्स भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उसके बावजूद शहर में स्थित नगर निगम की हद में पंजाब सरकार के कई दफ्तरों ने टैक्स नहीं भरा है। नगर निगम की ओर से इन दफ्तरों पर करोड़ों रुपये का टैक्स लंबित चला आ रहा है। इनमें से गमाडा सबसे बड़ा डिफाल्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed