फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Despite the ban, the loud echo of the pressure horn is not stopping in Zirakpur

मोहाली: पाबंदी के बावजूद जीरकपुर में नही रुक रही प्रेशर हॉर्न की ऊंची गूंज

Thu, 16 Feb 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 16 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the loud echo of the pressure horn is not stopping in Zirakpur
पाबंदी के बावजूद जीरकपुर में नही रुक रही प्रेशर हॉर्न की ऊंची गूंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। प्रेशर हॉर्न पर सरकार की ओर से राज्य भर में लगाई गई पूर्ण पाबंदी के बावजूद जीरकपुर में दोपहिया वाहनों पर इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। कई वाहनों में लगे इने प्रेशर हॉर्न की कर्कश और ऊंची आवाज लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। मोटरसाइकिल पर सवार युवक सड़कों पर तरह-तरह की ऊंची और कर्कश आवाज में तेज गति से हॉर्न बजाकर शोर मचाते रहते हैं। सड़कों और गलियों में अचानक दोपहिया वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हॉर्न की कर्कश और ऊंची आवाज में अचानक हॉर्न बजने से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घबरा जाते हैं, कई बार यही दहशत हादसों का कारण बन जाती है। शहर में अधिकांश वाहन चालक बेशर्मी से सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अपने वाहनों पर प्रेशर हाॅर्न का इस्तेमाल करके ध्वनि प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं।
लेकिन हैरानी है कि प्रशासन के कानों तक प्रेशर हार्न की कर्कश और ऊंची आवाज नहीं पहुंच पाती है। प्रदूषण विभाग ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि जीरकपुर में प्रेशर हॉर्न पर प्रतिबंध लगाने का सरकारी आदेश सिर्फ कागजी साबित हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालक मल्टी साउंड प्रेशर हॉर्न का बिना किसी बंदिश के खुलेआम इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई कर पा रही है और न ही प्रदूषण विभाग खुद अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग में गंभीरता दिखा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रेशर हॉर्न से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि वाहनों पर लगे प्रेशर हॉर्न के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाए और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए। कई छात्रों के अभिभावकों ने भी प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो क्योंकि छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं आ रही हैं और दबाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शहर में हॉर्न बज रहे हैं, साथ ही उनकी एकाग्रता भी टूट रही है। अभिभावकों ने यह भी मांग की है कि इन दिनों प्रेशर हॉर्न बजाकर वाहनों की चेकिंग कर वाहन चालकों से भारी जुर्माना वसूला जाए और प्रेशर हॉर्न को हटाया जाए ताकि ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed