{"_id":"65d666b079194e530602ebdc","slug":"despite-the-agreement-the-road-was-forcibly-blocked-the-husband-was-beaten-up-complaint-lodged-in-the-police-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111839-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: समझौते के बावजूद जबरन रोका रास्ता, पति के साथ मारपीट की, पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: समझौते के बावजूद जबरन रोका रास्ता, पति के साथ मारपीट की, पुलिस में दी शिकायत
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित मोतिया रॉयल सिटी सोसाइटी में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बीच महिला वकील सपना सेठ ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर कहा कि उन्होंने सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान और करीब 30 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि इन लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की है।सपना सेठ ने बताया कि वह मोतिया सिटी में बीते सात वर्षों से रह रहीं हैं। मोतिया सिटी और मोतिया रॉयल सिटी सोसाइटी के निवासियों के बीच रास्ते को लेकर पिछले चार-पांच सालों से विवाद चल रहा है। वर्ष 2021 में दोनों सोसाइटियों के प्रधान व निवासियों के बीच समझौता भी हो चुका है जिसके तहत मोतिया सिटी के लोग विवादित रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। सपना ने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद मोतिया रॉयल सिटी के प्रधान नरेश गुप्ता के इशारे पर उन्हें व उनकी सोसायटी के लोगों को इस रास्ते का इस्तेमाल करने से जबरन रोका जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शनिवार जब वह अपने घर जा रहीं थीं तो प्रधान के इशारे पर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सोसाइटी में घुसने से रोक दिया। ऐसे में उन्हें कार गेट पर ही छोड़कर अपनी मां को पैदल घर छोड़ने जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी लेने के लिए अपने जूनियर वकीलों को भेजा तो गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद रविवार को जब वह कार लेने अपने पति के साथ पहुंचीं तो वहां पहले से मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने उसके पति कुणाल सेठ पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इसके चलते उनके पति को ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और डीएसपी व पुलिस को इसकी शिकायत दी।
वकील सपना सेठ ने आरोप लगाया कि मोतिया रॉयल सिटी के लोगों ने योजना बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर डीजल का छिड़काव कर आग लगाने की धमकी दी ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। इसके इलावा कहीं से महिला सुरक्षाकर्मियों बुलाकर उनके साथ बदतमीजी भी करवाई गई जबकि इससे पहले कभी महिला सुरक्षाकर्मियों को सोसाइटी में नहीं रखा गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उनको सोसायटी में दाखिल न होने देने, उनके साथ बदतमीजी करने, उनके पति व स्टॉफ के साथ मारपीट करने, सुरक्षाकर्मियों द्वारा आत्महत्या की धमकी देने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सपना के साथ मौजूद सोसाइटी के लोगों ने भी मांग की कि उनके रास्ते को न रोका जाए और उनके साथ इंसाफ किया जाए।
विज्ञापन
कोट्स
किसी के साथ भी बदतमीजी नहीं की गई है। सपना सेठ ने उलटा सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौच की, जिसके चलते विवाद हुआ। सोसाइटी में चोरी या अन्य वारदातों को रोकने के लिए स्टिकर वाली गाड़ियों को ही अंदर जाने की इजाजत है। सपना सेठ किसी नियम का पालन नहीं करतीं। यदि वह लोग सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौच न करें और नियमों का पालन करें तो हम किसी को भी रास्ते का इस्तेमाल करने से नहीं रोकेंगे। हम खुद नहीं चाहते कि कोई झगड़ा हो। हमने तो उस दिन भी कहा था सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौच की है तो माफी मांग लो लेकिन वह नहीं मानीं। -नरेश कुमार, प्रधान, मोतिया रॉयल सिटी