फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Desperate youth committed suicide by hanging

नौकरी न मिलने से निराश युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 03 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Desperate youth committed suicide by hanging
मोहाली। नौकरी न मिलने से परेशान चल रहे एक युवक ने बलौंगी के आदर्श नगर में एक पीजी में आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान करणजीत सिंह (27) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक दो हफ्ते पहले ही अच्छी नौकरी की तलाश में शहर पहुंचा था। इसके बाद वह बलौंगी में उक्त पीजी में रह रहा था और लगातार निजी कंपनियों में इंटरव्यू दे रहा था। लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिल रही थी। इससे वह काफी निराश हो गया था। इसी बीच उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन

फंदा लगाने के बाद सबसे पहले उसके साथ पीजी में रहने वाले एक युवक ने देखा। उसने तुरंत पीजी मालिक को सूचित किया। पीजी मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उसको तुरंत उतारकर अस्पताल में पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed