फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deputy Mayor wrote a warning letter to GMADA regarding Sector-65A Bulk Market problem

Mohali News: सेक्टर-65ए बल्क मार्केट समस्या को लेकर डिप्टी मेयर ने लिखा गमाडा को चेतावनी पत्र

Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor wrote a warning letter to GMADA regarding Sector-65A Bulk Market problem
मोहाली। सेक्टर-65ए बल्क मार्केट में दुकानदार और पूरे इलाके में रहने वाले लोग कई सालों से गंदे और सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। गमाडा की तरफ से मार्केट के पास सीवर लाइन से सेक्टर-76 से 80 तक जोड़ना था, लेकिन हैरानी की बात है कि यह काम 2021 से अब तक पूरा नहीं हुआ है। गमाडा की इस लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाकर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर ने कई बार गमाडा अधिकारियों को पत्र लिखे हैं, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं आया, तो उन्हें खुद गमाडा के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर कड़ी चेतावनी देनी पड़ी। सीवरेज कनेक्शन न होने के कारण पिछले चार सालों से यह क्षेत्र बार-बार जाम हो जाता है। इसके चलते नगर निगम को सफाई के लिए गाड़ियां भेजनी पड़ती हैं। बेदी ने कहा कि हर बार इस सफाई पर नगर निगम लाखों रुपये ईंधन और मजदूरी खर्च करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed