फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deputy Mayor visited TDI Sector-74, gave instructions to solve the problems

Mohali News: डिप्टी मेयर ने टीडीआई सेक्टर-74 का दौरा किया, समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Sat, 05 Jul 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor visited TDI Sector-74, gave instructions to solve the problems
मोहाली। मूलभूत सुविधाओं से परेशान टीडीआई सेक्टर-74 के निवासियों की शिकायत का डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने इलाका निवासियों की समस्याएं सुनने के बाद मौके पर बिल्डर के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का हल करने को कहा। बेदी ने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, हरित पट्टियों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। चारदीवारी और गेट अभी तक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने जीवन की पूरी कमाई यहां लगा रखी है, वे यहां अत्यंत कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। टीडीआई अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बरसात खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी, जबकि स्ट्रीट लाइटें चालू करने, हरित पट्टी को बनाए रखने, चारदीवारी और गेट लगाने जैसे सभी कार्य तुरंत शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके निरंजन सिंह प्रधान, वरुण गोयल, जगदीप सब्बरवाल, धीरज, आशीष कटारिया, पूनम, साबिर अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed