फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   deputy mayor moahali, comissioner moahali, confliction, conflict

डिप्टी मेयर और कमिश्नर विवाद में कूदे मेयर

Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
deputy mayor moahali, comissioner moahali, confliction, conflict
कुलवंत सिंह मेयर मोहाली - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मेयर और निगम कमिश्नर के बीच चल रहे विवाद में अब मेयर कुलवंत सिंह भी कूद पड़े हैं। मेयर ने एसएसपी को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि 15 जुलाई को हाउस की मीटिंग में डिप्टी मेयर मनजीत सेठी और निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता के बीच जो तकरार हुई थी, वह हाउस की उल्लघंना का मामला है। मीटिंग उनकी प्रधानी में हुई थी। इसलिए इस मामले में पुलिस उस समय तक कोई कार्रवाई न करे, जब तक वह उन्हें लिखित रूप में नहीं कहते हैं।
विज्ञापन

मेयर ने एसएसपी का लिखे पत्र में कहा है कि उनकी तरफ से डिप्टी मेयर व कमिश्नर से पत्र लिखकर जवाब मांगा गया। दोनों को लिखे पत्र में कहा गया है कि उन्होंने हाउस की मर्यादा को तोड़ा है। इसका जवाब उन्हें देने के लिए कहा गया है। कमिश्नर को लिखे पत्र में लिखा है कि उन्होंने क्यों पार्षदों व अन्य के नामों की सूची हाउस में पढ़वाई। इससे हाउस की मर्यादा भंग हुई है। जबकि, डिप्टी मेयर को लिखा है कि जब उनका नाम सूची में लिया गया तो उन्होंने शोर क्यों मचाया। जबकि अन्य नाम अभी पढ़े जाने थे। ऐसे हाउस की मर्यादा भंग हुई है।
विज्ञापन

वहीं, पता चला है कि पीसीएस एसोसिएशन ने भी अधिकारियों से मुलाकात की है। साथ ही डिप्टी मेयर मनजीत सेठी पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वह इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है। इसके बाद ही नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर को विधायक आज लिखेंगे पत्र
डिप्टी मेयर व निगम कमिश्नर विवाद में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मंगलवार को विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें पत्र सौंपकर कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कमिश्नर ने न केवल हाउस की मर्यादा भंग की है, बल्कि चुने हुए नुमाइंदों की बदनामी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed