फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue patients are coming continuously in Mohali district, figure reached beyond 25000

मोहाली जिले में डेंगू के मरीज आ रहे लगातार, आंकड़ा पहुंचा 25000 के पार

Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients are coming continuously in Mohali district, figure reached beyond 25000
मोहाली। जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। शनिवार को किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जबकि 75 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 2500 पार कर गई। अब डेंगू के कुल मरीज 2513 हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी रणनीति से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले की तीनों सब डिवीजन में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। सबसे ज्यादा बीमार डेराबस्सी और मोहाली में आ रहे हैं। सेहत विभाग की ओर से जिले में लगातार चेकिंग के लिए मुहिम चलाई जा रही है। डीसी कई बार अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि इलाके में फॉगिंग और स्प्रे किया जाए, जिससे डेंगू पर काबू किया जा सके।
विज्ञापन

अब पार्कों के फव्वारे किए गए बंद
नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में डेंगू के लारवे की चेकिंग के काम में तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि डोर-टू-डोर मुहिम को तेज किया जाए। पटियाला की राव नदी में लारवा मारने वाली दवाई डाली जाए और फॉगिंग करवाई जाए। साथ ही बड़े पार्कों में लगातार फॉगिंग करवाईं जाए और पार्कों के फव्वारे बंद रखे जाएं। शहर के आसपास के तालाबों और एनचो के आसपास की झाड़ियों को काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed