फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue larvae found in five houses, challans cut

Mohali News: पांच घरों में मिला डेंगू का लारवा, काटे चालान

Sun, 02 Jul 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in five houses, challans cut
जीरकपुर। इंस्पेक्टर लखविंदर पाल के नेतृत्व में स्वस्थ्य विभाग ने वार्ड नं. 11 पीरमुछल्ला में विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया जागरूकता को लेकर कंटेनर सर्वे किया गया। इसमें स्वस्थ्य कर्मचारी पंकज, ब्रीडिंग चेकर वरिंदर सिंह और नगर काउंसिल वर्कर गुरप्रीत सिंह शामिल रहे। इस मौके पर विभाग की टीम ने नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर 80 घरों का सर्वे किया और 350 कंटेनरों की जांच की। इस मौके पर पांच घरों के कंटेनरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला, जिनमें 4 कूलर और एक रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। इस पर नगर परिषद ने उन घरों के चालान काटे गए और लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में भी बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी न भरने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों में साफ-सफाई रखने और खासकर कूलर, गमले और कंटेनर में पानी सप्ताह में एक बार जरूर सुखाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed