फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue killed two people in Mohali, 26 new patients found

मोहाली में डेंगू से दो लोगों की गई जान, 26 नए मरीज मिले

Wed, 20 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dengue killed two people in Mohali, 26 new patients found
मोहाली। जिले में डेंगू लगातार कहर बरसा रहा है और आए दिन लोगों की मौत हो रही है। मंगलवार को दो और डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से मरने वालों में मोहाली के सेक्टर-71 निवासी एक महिला और फेज-7 निवासी एक व्यक्ति शामिल है। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा अब 20 हो गया है और अब तक जिले में कुल मरीजों की संख्या 1648 हो गई है। जिला प्रशासन इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी ताकत से लगा हुआ है। लेकिन आए दिन मरीज सामने आ रहे हैं। करीब दो साल के बाद इस तरह से मरीज सामने आ रहे हैं और अधिकारियों की मानें तो वह डेंगू से बचने के लिए पूरी योजनाओं से जुटे हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आसार नवंबर तक हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेंगू के मरीज केवल ग्रामीण इलाके से ही नहीं, बल्कि शहरी इलाके से ज्यादा आ रहे हैं। नगर निगम के अधीन आते क्षेत्रों में मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा डेराबस्सी और खरड़ सब डिवीजन में भी मरीजों का आना शुरू हो गया है। एक तरफ मोहाली नगर निगम की ओर से लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें डेंगू के लक्षण, बचने के उपाय समेत पूरी जानकारियां दी गई हैं और खरड़ में हालात काफी विपरीत हैं। वहां पर जागरूकता तो दूर फॉगिंग तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बडाला रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि वह गुलमोहर सिटी के फ्लैट में रहते हैं। इलाके में अभी तक फॉगिंग नहीं हुई है। जबकि कुछ समय पहले फॉगिंग हुई तो सिर्फ कोठियों वाले एरिया में हो रही थी। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। दूसरा बडाला प्वाइंट से लेकर रेलवे लाइन तक गंदे पानी की उचित निकासी नहीं है। इसी तरह ओल्ड सन्नी एनक्लेव निवासी अभिषेक ने बताया कि उनका मकान अजीत करम सिंह स्कूल के पास वाली गली में स्थित है। लेकिन अभी तक कोई फॉगिंग नहीं हुई। जबकि उस गली में दो से तीन डेंगू के मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में 438 मरीज आए सामने
जानकारी के मुताबिक इन दिनों जिले में कोरोना का कहर कम है। जबकि डेंगू लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पिछले पांच दिन में 438 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। जबकि इस महीने के 19 दिनों की बात करें तो इस दौरान 1277 केस समाने आए। हालांकि पिछले साल सितंबर में डेंगू के 344 केस सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed