फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue havoc continues in Mohali, 25 people got dengue

मोहाली में डेंगू का कहर जारी, 25 लोगों को हुआ डेंगू

Sat, 27 Nov 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue havoc continues in Mohali, 25 people got dengue
मोहाली। जिले में डेंगू का कहर अभी जारी है और बुखार से पीड़ित 25 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 71 मरीजों के डेंगू बुखार की जांच के लिए सैंपल लेकर जांच की गई थी। जिसमें से 25 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अभी डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 3879 हो गई है और अकेले नवंबर में 1248 केस सामने आए हैं। जबकि अक्तूबर में 2260 मरीज सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक, सेहत विभाग की ओर से डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाया हुआ है। इसमें डाक्टरों की तैनाती 24 घंटे की है। इसके अलावा मरीजों के लिए अलग से स्टाफ नियुक्ति किया गया है और अस्पतालों में मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed