फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration on dumping contaminated water in Barsati river, people raised slogans

बरसाती नदी में दूषित पानी गिराने पर किया प्रदर्शन, लोगों ने की नारेबाजी

Wed, 28 Jul 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on dumping contaminated water in Barsati river, people raised slogans
लालड़ू। जोला खुर्द व बसौली के निकट बरसाती नदी में मीट प्लांट व केमिकल फैक्ट्रियों की ओर से दूषित पानी छोड़ने के कारण इलाके के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गई है। इसी के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर बरसाती नदी में दूषित पानी छोड़े जाने को लेकर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर मोहाली को लिखे पत्र में सरपंच बलिंदर सिंह बसौली, हरभजन सिंह बसोली, शिरोमणि कमेटी मेंबर निरमैल सिंह जोलाकलां, नरेंद्र सिंह कसौली, पूर्व सरपंच हरविंदर सिंह कसौली, नैब सिंह, सरदूल सिंह, बलिहार सिंह, काका सिंह, सुखविंदर सिंह, राजेश कुमार, हरदम अली, नरेंद्र सिंह सहित इलाका निवासियों ने कहा कि उनके गांव के निकट से निकलती बरसाती नदी में मीट प्लांट व केमिकल फैक्ट्रियों द्वारा दूषित व खून जैसा लाल पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण इलाके में बदबू फैल रही है और महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी के कारण सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल खराब हो गई है। गांव जोड़ाखुर्द में लगे मीट एक्सपोर्ट मीट प्लांट के प्रबंधक हाफिज ने कहा कि मीट प्लांट की कोई भी गंदगी बरसाती नदी में नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभी तक उक्त मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामला चेक करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप बाबा, एसडीएम, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed