फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration of temporary teachers continues outside the education department, sitting outside the education department for several days

अस्थायी शिक्षकों का शिक्षा विभाग के बाहर प्रदर्शन जारी, शिक्षा विभाग के बाहर बैठे कई दिनों से

Fri, 06 Aug 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of temporary teachers continues outside the education department, sitting outside the education department for several days
मोहाली। फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के बाहर कई दिनों से चल रहा अस्थायी शिक्षकों का प्रदर्शन वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग और पीएसईबी की इमारत के गेट बंद करके प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान मौके पर मोहाली के एसएसपी सतिंदर सिंह पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों को शांतिपूर्ण अपना प्रदर्शन करने के लिए कहा। शिक्षकों की मांगों को लेकर एसएसपी से लंबी बातचीत हुई, लेकिन बेनतीजा रही। इसके बाद 10 शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल को पंजाब शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के स्कूलों में 13000 हजार अस्थायी शिक्षक काम कर रहे हैं। जो कि ड्यूटी तो स्थायी शिक्षकों की तरह कर रहे हैं, लेकिन इन्हें वेतन दर्जा चार मुलाजिमों से कम मिलता है। उक्त शिक्षकों को 6 से 10 हजार तक वेतन मिलता है। जबकि अन्य शिक्षकों को 30 हजार से अधिक वेतन मिला है। ऐसे में उक्त शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्हें स्थायी करने का आश्वासन दिया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed