फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration of MNREGA employees continued for the second day, neither increased the salary nor made it permanent

मनरेगा मुलाजिमों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, न वेतन बढ़ाया, न स्थायी किया

Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of MNREGA employees continued for the second day, neither increased the salary nor made it permanent
मोहाली। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मनरेगा कर्मचारियों का पक्का मोर्चा दूसरे दिन भी जारी रहा। वेतन बढ़ाने और अस्थायी पदों को स्थायी करवाने की मांग को लेकर लगाए गए इस मोर्चे में पंजाब भर से आए कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने दूसरे दिन के मोर्चे में पंजाब कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने से पहले घर-घर जाकर रोजगार देने का वायदा किया था। वहीं, हमारी हड़ताल को पंजाब के उच्च अधिकारियों द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर खत्म करवाया जाता रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि मौजूदा सरकार हमारी मांगों को सुने बिना अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के यूनियन नेता बोले कि हमारी मांग है कि पंजाब सरकार अपने चुनावी वायदे को पूरा करें, जिसमें घर-घर रोजगार देने की बात कही गई थी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन और सुविधाओं का भुगतान करने का फैसला ले। उन्होंने कहा पंजाब के सभी कर्मचारी अपना घर बार छोड़कर गर्मी में धरना दे रहे हैं। पहले भी पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों को लंबे समय तक अंधेरे में रखकर अपना काम करवाती आई है, आज जिन गांवोें का विकास हुआ है, वह हमारी ईमानदारी की निशानी है, जहां आज के दिन राज नेता और एमएलए आराम से जाकर अपना वोट प्रचार कर सकते हैं। आज उन्हीं गांव को संवारने वाले कर्मचारी अपने भविष्य को संवारने के लिए सड़कों पर बैठे हुए हैं। अब इनकी दिक्कतेें सत्ता में बैठने वाले नेता ही नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों के संगठन महासचिव अमृतपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पक्का मोर्चा का दूसरा दिन है। अभी भी विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से सोमवार को बैठक करने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बावजूद पक्का मोर्चा पर बैठे कर्मचारियों को देखकर सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही। ऐसे में पंजाब के अलग-अलग शहरों से पहुंचे संगठनों के नेताओं की ओर से पक्का मोर्चा की अगुवाई की गई। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष हरपिंदर सिंह, सलाहकार जगतार बब्बू, संयुक्त सचिव हरिंदरपाल सिंह, वित्त सचिव मंशा खान, प्रेस सचिव अमरीक सिंह, संपादक रमन कुमार, सुखदीप सिंह मोहाली, जतिंदर सिंह रोपड़, कुलविंदर मोगा, संदीप लुधियाना, नितेश मनसा, सरबजीत नवांशहर, बलजीत सिंह तरनतारन, गुरदीप दास बरनाला, जगदीश सिंह पटियाला, हलविंदर सिंह मुक्तसर, सुखबीर बठिंडा, सुख हरमिंदर पंछी गुरदासपुर, जगबीर पठानकोट, मनदीप फतेहगढ़ साहिब (सभी जिला अध्यक्ष) ने इस बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed