फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to start bus service from Zirakpur to Mohali and airport

Mohali News: जीरकपुर से मोहाली और एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करने की मांग

Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to start bus service from Zirakpur to Mohali and airport
जीरकपुर। साढ़े 6 लाख की आबादी वाले शहर जीरकपुर के लोग कई सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन सुविधाओं से सरकार को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो सकता है। जीरकपुर के लोगों को एयरपोर्ट पर जाने के लिए एवं मोहाली, लांडरां, खरड़ जाने के लिए बस सेवा के लिए तरसना पड़ रहा है। जीरकपुर से इन क्षेत्रों में जाने के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है जबकि प्रतिदिन हजारों लोग इधर से उधर आते जाते रहते हैं। लोगों को यहां आने-जाने के लिए या तो अपने वाहन से जाना पड़ता है और या फिर ऑटो रिक्शा और कैब बुक करके जाना पड़ता है। ऑटो या टैक्सी वाले जीरकपुर से इन क्षेत्रों में जाने के लिए मनमाना किराया वसूल करते हैं। इस कारण लोगों को यहां सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

अब जीरकपुर से एयरपोर्ट तक और मोहाली, लांडरां, खरड़ जाने के लिए लोगों द्वारा बस सर्विस शुरू करने की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाती है तो इससे लोगों को तो सस्ती और अच्छी सुविधा मिलेगी। इसके साथ-साथ सरकार को भारी राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन


लोगों को फायदा होगा
जीरकपुर से एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। अब लोगों को ज्यादा किराया देकर टैक्सी बुक करनी पड़ती है क्योंकि टैक्सी चालक एयरपोर्ट पर पार्किंग के पैसे अलग से वसूल करते हैं। अगर एयरपोर्ट तक जीरकपुर से बस सर्विस शुरू हो जाती है तो लोग बहुत कम खर्च में यहां पर आ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मणि शर्मा, समाजसेवी, जीरकपुर

मोहाली नौकरी के लिए जाते हैं लोग
जीरकपुर से बहुत से लोग मोहाली में विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए जाते हैं। इस कारण उन्हें ऑटो में या अपने निजी वाहन पर जाना पड़ता है। निजी वाहन का खर्च ज्यादा होने के कारण लोग ऑटो पर जाने को पहल देते हैं लेकिन ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूल करते हैं। जीरकपुर से मोहाली तक बस सर्विस शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
गुरचरण सिंह चन्नी, समाजसेवी

समय और पैसे की बर्बादी होती है
जीरकपुर से खरड़ तक बस से सीधा संपर्क न होने से लोगों को लुधियाना और रोपड़ आदि जाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। इसके लिए लोगों को या तो जीरकपुर से चंडीगढ़ जाना पड़ता है और या टैक्सी या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इस कारण समय और पैसे की बर्बादी होती है। अगर जीरकपुर से खरड़ तक बस सेवा शुरू हो जाए तो क्षेत्र के लोगों को भारी फायदा होगा।

सिमरनजीत सिंह, स्थानीय निवासी

जीरकपुर से लांडरां के लिए चले बस
जीरकपुर से बहुत से विद्यार्थियों को पढ़ाई के उद्देश्य से लांडरां या उससे आगे जाना पड़ता है। इसके अलावा जीरकपुर के बहुत से लोग उस क्षेत्र में नौकरी करते हैं जिन्हें महंगे किराये की टैक्सी या ऑटो लेकर जाना पड़ता है। इसलिए जीरकपुर से लांडरां की तरफ बस सेवा शुरू की जाए।
-तेजिंदर सिंह तेजी सिद्धू पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed