फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to install light points on 165 feet road

Mohali News: 165 फुट रोड पर लाइट प्वाइंट लगाने की मांग

Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to install light points on 165 feet road
मोहाली। मुल्लांपुर में इकोसिटी-2 में एमएलए फ्लैट्स के आगे लाइट प्वाइंट जल्द लगाने की मांग प्राइम वेलफेयर एसोसिएशन इकोसिटी-2 के सदस्यों ने की है। सभी सदस्य ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर मोनीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राइम वेलफेयर एसोसिएशन इकोसिटी-2 के चेयरमैन रिटायर्ड जज फतेहदीप सिंह, प्रधान सुधार सिंह और संयुक्त सचिव अवतार सिंह मौजूद थे।
सदस्यों ने कहा कि लाइट प्वाइंट इसलिए जरूरी है क्योंकि यहां से 165 फुट की रोड शुरू हो जाती है और यहां ट्रैफिक काफी तेज और ज्यादा होता है। इन सभी सदस्यों ने सीए गमाडा से इकोसिटी एक्सटेंशन-2 के डवलपमेंट के लिए जल्द काम शुरू करवाने की मांग भी की।
विज्ञापन

सदस्यों ने सड़कों पर लगाई गई लाइटों के मेंटीनेंस की मांग भी की और यहां की ग्रीन बेल्ट को मेंटेन करने को भी कहा। इसके अलावा इकोसिटी 2 में घरों के नंबरों के लिए बोर्ड लगाने की मांग भी की। सीए गमाडा ने सभी की बातें सुनकर जल्द से जल्द काम को शुरू करवाने को कहा। उन्होेंने इस मौके पर डिपार्टमेंट के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर काम करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed