फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to clear the debris lying in the parking lot near the light point of Phase-10-11, increase the width of the road and close the cut.

Mohali News: फेज-10-11 के लाइट पॉइंट के पास पार्किंग में पड़ा मलबा साफ करने, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और कट बंद करने की मांग

Thu, 23 Jan 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to clear the debris lying in the parking lot near the light point of Phase-10-11, increase the width of the road and close the cut.
मोहाली। पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य विनीत वर्मा ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के अधिकारियों के साथ फेज-7 से 11 तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के कारण व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए फेज-11 में चल रहे काम का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने फेज-11 की मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को फेज-10-11 के लाइट पॉइंट के पास सड़क निर्माण के कारण आ रही समस्याएं बताईं। उन्होंने मौके पर मौजूद गमाडा के एसडीओ आकाशदीप सिंह और निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को भी इसकी जानकारी दी। सड़क निर्माण कार्य में आ रही इन समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने बताया है कि काम की गति धीमी है, इसलिए इसमें तेजी लाई जाए। इसी प्रकार व्यापारियों की मांग है कि फेज-3बी2 की मार्केट की तरह इस निर्माणाधीन सड़क पर पड़ने वाली उनकी मार्केट के लिए भी कट बनाया जाए, जिस पर गमाडा अधिकारियों से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए कहा गया, जिससे उनकी मार्केट तक पहुंचने वाली सड़कें प्रभावित न हों।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों की मांग का भी समर्थन किया कि उनके बाजारों की पार्किंगों में निर्माण के बाद छोड़े मलबे के ढेर को तुरंत हटाने और गमाडा के अधिकारियों को तुरंत मलबा हटाने के लिए कहा, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर फेज-11 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह और मुख्य सलाहकार डाॅ. सतीश गर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed