फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   producer demand nude photo from model

मोहालीः प्रोड्यूसर का नाम लेकर करता था फोन, लड़कियों से मंगवाता था अश्लील और न्यूड फोटो

Mon, 09 Sep 2019 01:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Sep 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
producer demand nude photo from model
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

एक पंजाबी फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम प्रयोग करके लड़कियों को फोन करने व उन्हें फिल्मों में काम दिलाने और मॉडल बनने का ऑफर देने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति लड़कियों को फिल्म इंडस्ट्री में सेटल करने का लालच देकर उनसे अश्लील तस्वीरें मंगवाता था। जैसे ही प्रोड्यूसर को इसकी भनक लगी, उसने तुरंत इस बारे में एसएसपी मोहाली को शिकायत दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओबेद अफरीदी निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी ओबेद अफरीदी खुद भी फिल्म लाइन में काम करता है। वह फोटोग्राफर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना फेज-एक के एसएसचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि फेज-1 में गुनबीर सिंह की शिकायत पर ओबेद अफरीदी निवासी वेस्ट संत नगर नई दिल्ली के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66सी व 66डी के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया तो उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को पंजाबी फिल्मों व गानों में मॉडल बनाने का देता था झांसा
जानकारी के मुताबिक गुनबीर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी मोहाली ने एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर व व्हाइट हिल्स स्टूडियो कंपनी का मालिक है।


उसे पता चला कि कुछ दिनों से विभिन्न मोबाइल नंबरों से कोई व्यक्ति मॉडल लड़कियों को उसका (गुनबीर सिंह) नाम प्रयोग करके फोन कर रहा था। वह लड़कियों को फिल्मों व गीतों में मॉडल के तौर पर सेटल करवाने का लालच देकर उनकी अशलील अंदाज में फोटोग्राफ मंगवा रहा था। उसने पुलिस को वे मोबाइल नंबर भी दिए जिनसे वह लड़कियों को फोन करता था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed