फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand for implementation of compensation package; Hindu organizations warn government of a response in the elections

Mohali News: मुआवजा पैकेज लागू करने की मांग, हिंदू संगठनों ने सरकार को दी चुनाव में जवाब देने की चेतावनी

Fri, 28 Aug 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of compensation package; Hindu organizations warn government of a response in the elections
जीरकपुर। पंजाब में आतंकवाद के काले दौर के दौरान मारे गए करीब 35 हजार हिंदुओं के परिवारों को न्याय, सम्मान और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से 30 अगस्त को बड़ा एकत्रीकरण किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के दौरान हजारों हिंदू परिवारों ने अपने लोगों को खोया, लेकिन उन्हें अब तक उचित राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को 1984 के दंगा पीड़ितों की तर्ज पर मुआवजा और सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन वर्ष 2003 से यह मुद्दा लगातार उठा रहा है। उनके अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में धर्मयुद्ध मोर्चे के बाद आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के लिए करीब 781 करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन वर्षों बाद भी इसका लाभ पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त के एकत्रीकरण में 11 प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी चुनावों में हिंदू समाज लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed