फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delivery boy fell under tipper after colliding with car, leg had to be amputated

Mohali News: कार से टकराकर टिप्पर के नीचे आया डिलीवरी बाॅय, टांग काटनी पड़ी टांग

Thu, 26 Dec 2024 12:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy fell under tipper after colliding with car, leg had to be amputated
मोहाली। वेरका चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक समेत सवार टिप्पर के नीचे आ गया और उसकी टांग के ऊपर से टायर गुजर गया। इस दाैरान चालक ने टिप्पर को रोकने की कोशिश की लेकिन टिप्पर कुछ दूरी तक नहीं रुका और बाइक सवार को कुछ दूर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी बाईं टांग कुचली गई और इसके अलावा भी चोटें लगी हैं। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल फेज-6 में पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी। घायल की पहचान 21 साल के सोनू सिंह निवासी गांव शेर मुहम्मद, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोनू सिंह ने बताया कि वह फेज-5 में एक कंपनी में फूड डिलिवरी ब्वॉय है। शनिवार को दोपहर ढाई बजे दारा स्टूडियो चौक से होते हुए फेज-6 स्थित वेरका चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दाईं ओर से टिप्पर जा रहा था कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की एक कार ने उसकी बाइक में साइड मार दी। इस कारण वह बाइक समेत गिरकर टिप्पर के अगले टायर में जा फंसा। टिप्पर चालक ने उसे फंसता देखकर ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक समेत कुछ दूर तक घिसटता गया। इस कारण उसकी बाईं टांग समेत शरीर के काफी हिस्सों में चोटें लगी हैं। उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद कार और टिप्पर चालक दोनों उसके पास आए और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसे काफी जख्मी देखकर कार सवार मौके से भाग निकला, लेकिन उसने कार और टिप्पर दोनों का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद उसने इस बारे में अपने ताऊ जी के बेटे को बताया। इसका पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस में फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसकी जान बचाने के लिए टांग काटनी पड़ेगी। यह कहते हुए इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी बाईं टांग काट दी। हादसे के बाद से उसकी टिप्पर के मालिक से राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन राजीनामा नहीं हुआ। इसके बाद अब उसने कार और टिप्पर चालक के खिलाफ फेज-1 पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed