फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delhi BJP leader Naveen Jindal did not appear before the police

दिल्ली के भाजपा नेता नवीन जिंदल पुलिस के सामने नहीं हुए पेश

Fri, 15 Apr 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP leader Naveen Jindal did not appear before the police
मोहाली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करने के आरोप में दर्ज केस में दिल्ली के भाजपा नेेेता नवीन कुमार जिंदल वीरवार को भी फेज-11 पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जबकि उनके वकील पुलिस के समक्ष पेश हुए और दलील दी कि वह 20 अप्रैल तक व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें पेशी से राहत दी जाए। दूसरी तरफ फेज-11 थाने के प्रभारी गगनदीप सिंह का कहना है कि वह इस संबंध उच्च अधिकारियों को जवाब भेजेंगे और नवीन कुमार जिंदल को पेश होने के जल्द तीसरा नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन

थाना फेज-11 पुलिस ने वकील गुरभेज सिंह की शिकायत पर दिल्ली के भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह आम आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। उन्होंने नवीन कुमार जिंदल की तरफ से ट्विटर हैंडल पर शेयर किया अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो देखा था। वीडियो में केजरीवाल को मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो से छेड़छाड़ की थी। यह कोशिश अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने के लिए की गई थी। उन्होंने ट्विटर हैंडल का सारा विवरण भी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तीस सेकंड का है यह वीडियो
भाजपा नेता नवीन जिंदल ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आखिर इनका सच बाहर आ गया। यह मात्र तीस सेकंड का वीडियो है। इसमें अरविंद केजरीवाल एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। केजरीवाल पत्रकार को बता रहे हैं कि पहले मुख्यमंत्री के पास पैसा जाता था। विभिन्न विभागों से पैसे इकट्ठे होकर जाते थे, लेकिन अब सारे पैसे लेते हैं। वह खुद भी पैसे लेते हैं, भगवंत मान, मंत्री और एमएलए भी पैसे लेते हैं। पंजाब में तहसीलदारों की बैठक हुई, जिसमें तह हुआ कि पैसे नीचे से भी लो और ऊपर भी पहुंचाने है। इसी को आधार मानकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed