फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delay in PR-6 road construction: Siege on March 7

Mohali News: पीआर-6 सड़क में देरी पर सात मार्च को घेराव

Mon, 02 Mar 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delay in PR-6 road construction: Siege on March 7
कॉरवास का एलान- टीडीआई हाउस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पीआर-6 (200 फीट सेक्टर डिवाइडिंग रोड) के निर्माण में लंबे समय से हो रही देरी के विरोध में शहर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने 7 मार्च को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। आरडब्ल्यूए की संयुक्त संस्था कॉरवास (कमेटी ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस एंड सोसाइटीज, मोहाली) ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
संस्था की बैठक 28 फरवरी 2026 को अध्यक्ष राजविंदर सिंह सराओ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पीआर-6 सड़क का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में टीडीआई-117, सीआर-74, अंसल-114, अंसल-116 और सनी बसंत समेत विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए व आरडब्ल्यूएस के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


टीडीआई हाउस के बाहर होगा प्रदर्शन
सर्वसम्मति से तय किया गया कि 7 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे टीडीआई हाउस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

हजारों निवासियों पर असर
कॉरवास के अनुसार पीआर-6 सड़क, जो सेक्टर 117–74, 116–92 और 118–119 के बीच 200 फीट चौड़ी डिवाइडिंग रोड है, का निर्माण वर्षों से लंबित है। आरोप है कि बिल्डर ने 2015 की मुआवजा नीति के तहत लाभ लिया और परियोजना के प्रचार में इस सड़क को मुख्य कनेक्टिविटी मार्ग बताया, लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया। सड़क अधूरी होने से ट्रैफिक जाम, जलभराव और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे हजारों निवासी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा से हस्तक्षेप की मांग
संस्था ने मांग की है कि बिल्डर तत्काल गमाडा को सड़क निर्माण की अनुमति दे या स्वयं अपने खर्च पर निर्माण कर सार्वजनिक रूप से समय-सीमा घोषित करे। कॉरवास ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed