फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dehar business was going on under the guise of a spa center, case registered against five

Mohali News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहर व्यापार, पांच पर केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 08:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Dehar business was going on under the guise of a spa center, case registered against five
जीरकपुर पुलिस के आने के पहले ही फरार स्पा सेंटर मालिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जीरकपुर पुलिस ने पांच स्पा सेंटरों पर रेड कर पांच अज्ञात संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली कि वीआईपी रोड पर स्थित चंडीगढ़ सिटी सेंटर (ट्रिपल सी) प्रोजेक्ट में नेचर टच स्पा, बुद्धा थाई स्पा, मरिया स्पा, दी इनफिनिटी सपा और द आर्किड स्पा में देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रिपल सी प्रोजेक्ट में छापा मारा तो सभी स्पा सेंटर संचालक पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध रूप से देह व्यापार करने के आरोप में पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस मुलाजिम गश्त के दौरान वीआईपी रोड पर मौजूद थे। जिसके बाद मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed