फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Debate over asking for rent, knife hit the young man's stomach, intestine torn

Mohali News: किराया मांगने पर हुई बहस, युवक के पेट में मारा चाकू, आंत फटी

Wed, 08 Mar 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Debate over asking for rent, knife hit the young man's stomach, intestine torn
किराया मांगने पर हुई बहस, युवक के पेट में मारा चाकू, आंत फटी
विज्ञापन


28 फरवरी को गांव झामपुर में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद, पीड़ित चल रहा था बेहोश

गंभीर जख्मी का पीजीआई में चल रहा इलाज, एक ऑपरेशन के बाद भी आंत पेट से बाहर, होगा दूसरा ऑपरेशन

चंडीगढ़ के मलोया का रहने वाला है पीड़ित, पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं था पहले

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। गांव झामपुर में कमरे का किराया मांगने पर हुई बहस में एक युवक पर 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पीड़ित मोहम्मद जावेद निवासी मलोया के पेट में चाकू से वार कर दिया था। इससे उसकी आंत फट गई थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और पीजीआई में इलाज चल रहा है। इस मामले में बलौंगी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वासीम, नदीम, नाजिम, फाइम, कासिम, इरफान और ताजिम सभी निवासी गांव झामपुर के रूप में हुई है। 28 फरवरी को हुई इस वारदात के बाद से जख्मी युवक पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं था। अब उसके बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनकी बहन नाजिया गांव झामपुर में रहती है। 28 फरवरी को वह, उसका भाई जुनेद और दोस्त रवि बहन के घर गए थे। उनकी बहन के घर ताजिम नाम का एक व्यक्ति करीब एक साल से किराए पर रह रहा था। वह तीन महीने से कमरे का किराया नहीं दे रहा था। इस पर उनकी बहन किराए को लेकर उससे बात कर रही थी कि तभी वह उनसे बहस करने लगा। शोर सुनकर वे सभी वहां पहुंच गए। इस पर ताजिम उन सबको गालियां निकालने लगा। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और उन्होने आते ही डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान नादीम ने चाकू से मोहम्मद जावेद के पेट पर वार कर दिया। इससे उसके पेट की आंते बाहर निकल आईं। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसके परिवार वाले मोहम्मद जावेद को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खरड़ ले गए।
विज्ञापन


जख्मी मोहम्मद जावेद के भाई जुनेद ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल खरड़ में उसके भाई का इलाज डॉक्टरों ने सही ढंग से नहीं किया। उन्होंने बाहर से सिटी स्कैन करवाया तो पता चला कि भाई की आंत फट गई है। इस पर उन्होंने यहां से भाई को जीएमएसएच, सेक्टर 16 चंडीगढ़ रैफर करवा लिया। यहां के डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए मोहम्मद जावेद को पीजीआई में रैफर कर दिया। यहां पर उसका एक ऑपरेशन हो चुका है लेकिन अभी आंत बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि एक और ऑपरेशन करके इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया उचित कार्रवाई न करने का आरोप
पीजीआई में दाखिल जख्मी युवक मोहम्मद जावेद के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। 15-20 लोगों ने मिलकर मोहम्मद जावेद पर जानलेवा हमला किया है। वहीं जिस तरह आरोपी नदीम ने उनके भाई के पेट में चाकू मारा था, उससे तो उनकी जान जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाकर केस दर्ज किया है। जबकि मोहम्मद जावेद को जान से मारने की कोशिश की गई थी तो हत्या करने की कोशिश की धारा लगनी चाहिए।


कोट
इस वारदात की सूचना मिलते ही खरड़ सिविल अस्पताल में जाकर मामले की पूरी जानकारी ली गई थी। उस समय जख्मी युवक की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। अब वह बयान देने की हालत में था तो पीजीआई में जाकर उसके बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई करते हुए सात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक आगे की बनती कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। -भविंदर कुमार, पुलिस जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed