फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deadly attack on shopkeeper when stopped from taking drugs in Nayagaon

नयागांव में नशा करने से रोका तो दुकानदार पर किया जानलेवा हमला

Wed, 19 Jan 2022 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on shopkeeper when stopped from taking drugs in Nayagaon
नयागांव। इलाके में नशेड़ियों ने एक दुकान के मालिक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दुकान मालिक ने उसकी खाली पड़ी दुकान में नशेड़ियों को नशा करने से रोका था। इस हमले में दुकानदार 35 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी नयागांव गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह सोमवार को गरचा कांप्लेक्स के पास अपनी खाली दुकान पर गया तो देखा कि यहां कुछ लोग दुकान के अंदर बैठकर नशा कर रहे थे। हरविंदर सिंह ने उनको नशा करने से रोका तो नशेड़ी वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद वह कुछ साथियों के साथ तलवार और अन्य हथियार लेकर वापस आए और हरविंदर पर हमला कर दिया। इसमें हरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे जीएमएसएच सेक्टर-16 ले गए। यहां से उसको पीजीआई भेज दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात छह हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed