फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body of a youth found in basement, murder suspected

Mohali News: बेसमेंट में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in basement, murder suspected
जीरकपुर। सिंहपुरा चौक के नजदीक जीबीपी ग्रुप के बंद पड़े जर्जर भवन में छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने वाली महिला के पास काम करने वाले युवक का शव मिला है। 22 वर्षीय युवक का नाम टीटू बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट करने के बाद नीचे गिराकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। ग्राउंड फ्लोर से लेकर बेसमेंट तक कई जगह खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। लोगों के अनुसार उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह अकेला रहता था।
विज्ञापन

उसकी बुआ को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया की उसका मोबाइल जहां वह काम करता था, उन लोगों के पास है। पुलिस के अनुसार वह कुछ दिन पहले अपनी बुआ के घर गया था, वह अपना मोबाइल वहीं छोड़ आया था। इसके अलावा शव के पास उसका बैग भी पड़ा था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुआ के आने का है इंतजार
जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो युवक का शव बेसमेंट में पड़ा था। उसका बैग भी वहीं था। उन्होंने बताया कि टीटू चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने वाली महिला शकुंतला के पास काम करता था। वह सिंहपुरा बाजीगर बस्ती में सिंगला नामक बिल्डिंग में उक्त महिला के नजदीक ही किराए पर रहता था। होली पर यूपी के संभल जिला के खजूर गांव में अपनी बुआ से मिलने गया था। एक माह पहले ही काम पर लौटा था। इसके बाद शकुंतला ने उसको काम पर आने से मना कर दिया था। मृतक टीटू की बुआ के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed