फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body of a young woman found in a drain in Aerocity

Mohali News: एयरोसिटी में ड्रेन से मिली युवती की लाश

Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young woman found in a drain in Aerocity
जीरकपुर। एयरोसिटी के एच-ब्लॉक के सामने एयरपोर्ट रोड पर स्थित ड्रेन (नाले) से एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड पर स्थानीय लोगों की ओर से हाईवे किनारे लंगर लगाया गया था। लंगर के दौरान हलवाई जब इस्तेमाल किया गया पानी पास में बने नाले में फेंकने गया, तो उसकी नजर नाले में पड़ी एक लाश पर पड़ी। पहले तो वह घबरा गया, लेकिन जब पास जाकर देखा तो युवती का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीरकपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) सतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है, जहां पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed