{"_id":"60c511c68ebc3e58a326f120","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-car-under-suspicious-circumstances-in-zirakpur-mohali-news-pkl4164943115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : संदिग्ध हालात में कार से मिला चंडीगढ़ के गांव रायपुर कलां निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : संदिग्ध हालात में कार से मिला चंडीगढ़ के गांव रायपुर कलां निवासी युवक का शव
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव शताबगढ़ में पुलिस को संदिग्ध हालात में एक कार में युवक का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान चंडीगढ़ के गांव रायपुर कलां के रहने वाले राघव नारंग के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
जांच अधिकारी एसएचओ ने बताया कि एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला युवक राघव नारंग शुक्रवार को किसी को लेकर कार में जीरकपुर आया था। शुक्रवार देर शाम उसकी कार अचानक खराब हो गई, जिसको ठीक करवाने के लिए वह रास्ते में पड़ते गांव शताबगढ़ में पहुंचा। लेकिन यहां कोई कारीगर नहीं मिलने के कारण वह अपनी कार के अंदर ही बैठा रहा और अगले दिन लोगों ने कार में पड़ी उसकी लाश देखी।
मृतक राघव की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे राघव ने वीडियो कॉल कर उसके साथ बातचीत की थी और कार खराब होने का जिक्र करते हुए जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन पूरी रात राघव घर नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।