फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body of a newborn girl found in the vacant plot of Mata Gujri Enclave.

Mohali News: माता गुजरी एनक्लेव के खाली प्लाॅट में मिला नवजात बच्ची का शव

Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a newborn girl found in the vacant plot of Mata Gujri Enclave.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। माता गुजरी ऐवेन्यू गांव भागोमाजरा वार्ड नंबर 1 खरड़ के एक खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी है। अजय कुमार निवासी माता गुजरी ऐवेन्यू ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनके मोहल्ले में कूड़ा उठाने वाले आए थे। जब वह उनके घर के पीछे खाली प्लाट से कूड़ा उठाने गए तो वह डर गए, क्योंकि वहां एक नवजात बच्ची का शव पड़ा था, जिसमें चींटियां लगी थीं। इसके बाद उन्होंने सूचना घर आकर दी और जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो झाडिय़ों में नवजात बच्ची का शव पड़ा था। पास एक लिफाफे में खून से लथपथ शव के कुछ अंश पड़े थे। उन्होंने सूचना लोगों को देने के साथ साथ 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी और शव को तौलिये में लपेटकर रखा। इस अवसर पर मौजूद काॅलोनी की महिला मीना शर्मा ने बताया कि बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे एक व्यक्ति को उन्होंने देखा था। वह इस प्लाट में कुछ फेंककर भाग रहा था, उन्होंने सोचा कि कोई कूड़ा करकट फेंककर भागा होगा। जब सुबह देखा तो वहांं नवजात बच्ची का शव पड़ा था। सूचना पर सिटी पुलिस की पीसीआर पार्टी और डीएसपी खरड़-1 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पूछताछ के बाद शव को सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed