फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC instructs NHAI to dispose of land acquisition soon

डीसी ने एनएचएआई को दी जमीन अधिग्रहण का काम जल्द निपटाने की हिदायत

Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
DC instructs NHAI to dispose of land acquisition soon
मोहाली। चंडीगढ़-खरड़ फ्लाइओवर और एलिवेटिड रोड के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जमीन अधिग्रहण का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। बुधवार को डीसी गिरीश दयालन ने फ्लाईओवर निर्माण का जायजा लेने के साथ ही साफ किया कि प्रोजेक्ट को लेकर हर तरह की मंजूरी एसडीएम खरड़ के दफ्तर से मिलेगी। एनएचएआई सहित तमात अधिकारियों के साथ उन्होंने पूरे काम का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी ने प्रोजेक्ट के कई हिस्सों के लिए समय सीमा भी निर्धारत की।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी गिरीश दयालन ने चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर और एलिवेटिड रोड के चल रहे निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरटीए मोहाली सुखविंदर कुमार, एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन और एसपी ट्रैफिक केसर सिंह को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीसी ने एनएचएआई को सर्विस लेन का काम जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के दौरान किसी तरह की भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लिहाजा काम पारदर्शी ढंग से तेजी के साथ पूरा होना चाहिए। उन्होंने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीसी ने पीएसटीसीएल के एक्सईएन को खानपुर में हाई टेंशन तारों को शिफ्ट करने के काम में भी तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने एनएचएआई को आपसी सहमति के आधार पर जमीन अधिग्रहण के काम को जल्द पूरा करने के लिए कहा। डीसी ने कहा कि प्रोजेक्ट को लेकर उनकी ओर से हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ एडीसी अंशिका जैन, तहसीलदार रविंदर बांसल और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएल सचदेवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

खानपुर पुल का काम पूरा करने के लिए 30 अप्रैल तक समय
चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर के चलते खानपुर में पुराने पुल को तोड़ कर नए पुल का निर्माण किया जाना है। डीसी ने बुधवार को इस काम के लिए 30 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित कर दी है। वहीं एनएचएआई ने खानपुर चौक से ट्रैफिक को कुराली-सिसवां टी प्वाइंट से डायवर्ट करने की मांग उठाई। जिससे खानपुर पुल को तोड़े जाने के दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग की समय सीमा घटाई
खानपुर पुल को तोड़े जाने को लेकर हाई टेंशन तारों की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। डीसी ने बुधवार को पीएसटीसीएल के एक्सईएन को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। पहले इस काम के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था। बुधवार को डीसी ने हाई टेंशन तोरों की शिफ्टिंग के काम की समय सीमा घटाकर 31 मार्च कर दी, ताकि अप्रैल तक पुल के निर्माण का काम पूूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed