फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC adopted a deer in the zoo on his birthday

Mohali News: जन्मदिन पर डीसी ने चिड़ियाघर में हिरण लिया गोद

Wed, 22 Nov 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
DC adopted a deer in the zoo on his birthday
जीरकपुर। प्रकृति और पशु-पक्षियों के प्रति स्नेह की मिसाल कायम करते हुए डीसी आशिका जैन ने छतबीड़ चिड़ियाघर में एक साल के लिए एक हिरण को गोद लेकर मंगलवार को अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। पति हिमांशु जैन के साथ दोपहर में चिड़ियाघर का दौरा किया और 14400 रुपये वार्षिक शुल्क जमा कर हिरण को गोद लिया। उन्होंने लोगों विशेषकर विद्यार्थियों से ऐसे विशेष दिनों पर आगे आकर इस नेक कार्य में योगदान देने की अपील की। आशिका जैन ने आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक लोग अभियान का हिस्सा बनेंगे और चिड़ियाघरों में अधिक से अधिक जानवरों को गोद लेंगे। छतबीड़ चिड़ियाघर की निदेशक कल्पना के. ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और स्कूल प्रमुखों से चिड़ियाघर के जानवरों को अपने स्कूलों में गोद लेने के लिए एक आंदोलन शुरू करने की भी अपील की। गौरतलब है कि जैन दंपती पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री मान के अतिरिक्त प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हिमांशु जैन ने कहा कि वह अक्सर शिवालिक क्षेत्र के सिसवां वन क्षेत्र में लंबी पैदल यात्रा, ट्रेल वॉक जैसी पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों में भाग लेते हैं। वह सिसवां क्षेत्र में ट्रेल्स पर एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने की प्रक्रिया में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed