फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   daughters come in home, then changed the old rules

घर में आई बेटियां तो बदल गए वर्षों पुराने नियम

Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
daughters come in home, then changed the old rules
मोहाली। सरकारी अस्पताल में बुधवार को नवजन्मी बेटियों की पहली लोहड़ी मनाई गई। इस अवसर पर उनकी माताओं और नवजन्मी बेटियों को सम्मानित करने के लिए पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू पहुंचे। इन सभी बेटियों का पहला टीकाकरण भी इसी दौरान किया गया। इन बच्चियों को नए कपड़े, गर्म कंबल और लोहड़ी का सामान भी बांटा गया। ऐसी कुछ माताओं ने अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। इनमें से कुछ महिलाओं ने बताया कि बेटी के आने बाद वर्षों पुराने नियम आज बदलेंगे, तो कुछ ने बताया कि इस दिन के लिए वर्षों इंतजार किया है।
विज्ञापन

सात साल किया इस दिन का इंतजार
सुखविंदर कौर ने बताया कि वे फेज-1 में रहती हैं। उनकी शादी को सात साल हो गए थे और अब जाकर मेरी जिंदगी में मेरी बेटी जोबनमीत कौर आई है। उन्होंने बताया कि मुझे इस दिन का बहुत बेसब्री से इंतजार था। हम लोगों ने लोहड़ी की तैयारी कर रखी है और आज मेरी बेटी को हमारे रिश्तेदारों की ओर से नए-नए तोहफे दिए जाएंगे और घर में पार्टी भी रखी है।
विज्ञापन

घर में बेटी आते ही बदले वर्षों पुराने नियम
साधना ने बताया कि उनके घर में पहली बेटी ने जन्म लिया है। उसका नाम रिया रखा है जो अभी तीन महीनें की है। आज लोहड़ी पर हमें अस्पताल में बुलाया गया था और लोहड़ी के अवसर पर बेटी को तोहफे दिए गए हैं। साधना ने बताया कि हमारे गांव में लड़कियों के लिए कोई त्योहार नहीं मनाया जाता, लेकिन आज फेज-1 में हम लोगों ने लोहड़ी का कार्यक्रम रखा है। पंजाब में ही हमने देखा की लड़कियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। आज हमें बहुत खुशी है कि रिया को अस्पताल के स्टाफ की ओर से इतना प्यार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में बेटी आने के बाद बदल गई जिंदगी
परीनीति पांच महीने की है। उसकी मां सरिता ने बताया कि बुधवार को वे अस्पताल में बेटी परीनीति को इंजेक्शन लगवाने आई थीं। यहां पहुंच कर देखा कि यहां लोहड़ी मनाई जा रही है। परिवार में बेटी आने से हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। क्योंकि हमारे घर में लक्ष्मी आई है। आज यहां पहुंचने पर पता चला कि अस्पताल में लोहड़ी मनाई जा रही है और परीनीति को नए तोहफे दिए गए हैं। बेटी के परिवार में आने से हमारी जिंदगी ही बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed