फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dandiwal and Durgesh get bail for fake T20 match

फर्जी टी-20 मैच करवाने वाले डंडीवाल और दुर्गेश को मिली जमानत

Sat, 18 Jul 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dandiwal and Durgesh get bail for fake T20 match
मोहाली। स्वाड़ा में फर्जी टी-20 मैच करवाकर उसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए श्रीलंका में होता दिखाकर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने के आरोप में पकड़े गए रविदंर सिंह डंडीवाल व उसके साथी दुर्गेश को शुक्रवार को अग्रिम जमानत मिल गई। खरड़ अदालत ने दोनों को 28 अगस्त तक जमानत दे दी है। डंडीवाल के वकील आरएस सराओ का कहना है कि जल्दी ही उसकी पक्की जमानत के लिए जिला अदालत में अर्जी दायर करेंगे। इससे पहले डंडीवाल के दो साथियों की जमानत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविंदर सिंह डंडीवाल चंडीगढ़ से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव स्वाड़ा में श्रीलंका का फर्जी टी-20 क्रिकेट लीग करवा रहा था। मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चल रही थी। पुलिस का दावा है कि इन मैचों पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगा हुआ था। आरोपी लोगों को यही बता रहे थे कि सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है। इतना ही नहीं, हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरों से आरोपियों ने स्वाड़ा के ग्राउंड को श्रीलंका की रंगत दे दी थी। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को कोई पहचान न पाए। ऐसे में उनके चेहरों पर मास्क लगवाए गए थेे। वहीं, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए उन्हें दूर-दूर बिठाया गया था। हालांकि ग्राउंड के आसपास कुछ ऐसी गलतियां हुई जिससे आरोपी की सारी पोल खुल गई थी। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले डंडीवाल के दो साथियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविंदर सिंह डंडीवाल व दुर्गेश को गिरफ्तार किया। मामले मेें पकड़े गए आरोपियों से बीसीसीसीआई की टीम तक पूछताछ कर गई। टीम ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट तक फाइल की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों से मैच में प्रयोग हुआ सारा सामान, कैमरे बरामद करने के साथ ही खिलाड़ियों के बयान तक दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed