{"_id":"66f456fd5421e23ebc059922","slug":"cylinder-burst-with-explosion-in-nayagaon-resort-fire-broke-out-mohali-news-c-71-1-mli1005-119956-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नयागांव के रिजाॅर्ट में धमाके के साथ फटे सिलिंडर, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नयागांव के रिजाॅर्ट में धमाके के साथ फटे सिलिंडर, लगी आग
विज्ञापन
नयागांव। शिवालिक की पहाड़ियों के पास बने फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिजाॅर्ट में बुधवार को अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर के फटने से आग लग गई। हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। इसके बाद आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। रिजाॅर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। माैके पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बुधवार सुबह रिजाॅर्ट से धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो से तीन सिलिंडर धमाके के साथ फटे, जिससे रिजाॅर्ट में आग लग गई। नयागांव एसएचओ जयदीप सिंह जाखड़ ने बताया कि फिलहाल फॉरेस्ट हिल रिजाॅर्ट के मालिकों की ओर से कोई शिकायत नयागांव थाने में नहीं दी गई है। आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।