फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crowds throng markets for Raksha Bandhan; enthusiasm seen in shopping

Mohali News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी में दिखा उत्साह

Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng markets for Raksha Bandhan; enthusiasm seen in shopping
संवाद न्यूज एजेंसी जीरकपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही जीरकपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजार राखियों, मिठाइयों और उपहारों से सज गए हैं। त्योहार की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन



शाम होते ही वीआईपी रोड, मेट्रो मॉल के आसपास, बलटाना मेन मार्केट और लोहगढ़ रोड समेत कई प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राखी की दुकानों पर महिलाएं और बच्चे अपनी पसंद की राखियां खरीदते दिखे। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी, डिजाइनर और बच्चों की पसंद वाली राखियां सजा रखी हैं। राखियों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। लोगों ने बहनों के लिए मिठाइयां, मेवे और अन्य उपहार खरीदे। कई दुकानों पर पैकेजिंग और उपहार पैक की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यह खरीदारी भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाती है।
विज्ञापन




कारोबार में तेजी की उम्मीद

दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार ग्राहकों में अच्छा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। यह रौनक त्योहार के उत्साह को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed