फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crores of rupees were stolen from Axis Bank customers, case of embezzlement registered against the manager

Mohali News: एक्सिस बैंक से ग्राहकों के करोड़ों उड़ाए, मैनेजर पर गबन का केस दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees were stolen from Axis Bank customers, case of embezzlement registered against the manager
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाना अंतर्गत गांव बांसेपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आने पर बुधवार को हंगामा मच गया। घबराए हुए खाताधारक बैंक पहुंचे और अपने-अपने खातों की जांच शुरू कर दी। कई ग्राहकों के खाते से लाखों रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने ही उनके रुपये निकाले हैं। गुस्साए ग्राहकों में बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी बैंक छोड़कर भाग निकले। बाद में ग्राहक शिकायत लेकर न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाने पहुंचे। देर रात एक्सिस बैंक के कार्यवाहक शाखा प्रमुख विकास सूद ने पुलिस को अपने मैनेजर गौरव शर्मा निवासी बीपीओ भोआ तहसील पठानकोट के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 381,409 व 20बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मौके पर मौजूद ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी बैंक में रखी थी। किसी ने फिक्सड डिपॉजिट किया था तो किसी के खाते में पैसे इकट्ठा थे। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर ने उनके खाते में लिंक मोबाइल नंबर ही बदल दिए। इस कारण उनके पास खाते से पैसे निकलने के संदेश नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं, बीते कई महीनों से ग्राहकों के पासबुक पर बैंककर्मी एंट्री नहीं कर रहे थे। पूछने पर यही बताया जाता था कि मशीन खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी ग्राहक ने कहीं और से जब अपनी स्टेटमेंट निकलवाई तो पैसे गायब मिले। यह मामला बैंक मैनेजर तक पहुंचा तो वह गायब हो गया। मैनेजर के कुछ दिनों से बैंक नहीं आने पर लोगों को शक हुआ। बैंक मैनेजर अंबिका फ्लोरेंस पार्क स्थित हाउस नंबर 302 में थर्ड फ्लोर पर रहता है। उसकी उम्र करीब 32 साल है और उसकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में वह फ्लैट में अकेला ही रहता था। वारदात के बाद उसके फ्लैट पर ताला लगा हुआ है और फोन भी बंद है।
बैंक के ग्राहक गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके परिवार को पुडा की ओर से जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। उन्होंने गांव के ही एक्सिस बैंक के बचत खाते में पैसे जमा करवाए थे। बुधवार दोपहर जब वह बैंक में पैसे निकलवाने गए तो उनके खाते में पैसे ही नहीं थे। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजेर को फोन किया और सूचना दी। मैनेजर ने उन्हें बैंक आने को कहा। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। गुरदीप ने बताया कि मैनेजर ने उनके अकाउंट के साथ अपना मोबाइल नंबर अटैच कर रखा था। इसी कारण उन्हें ट्रांजेक्शन का पता नहीं चला।
गुरदीप की तरह अन्य ग्राहकों ने भी जब खाते की जांच की तो उनके पैरों के नीचे से जमीन सरक गई। किसी के खाते से 15 लाख तो किसी के से 70 लाख तक रुपये गायब मिले। आरोप है कि शातिर मैनेजर ग्राहकों के खातों से पैसे अलग-अलग नामों से पैसे ट्रांसफर करता था।

ज्यादातर पैसे अपने माता-पिता के खाते में ट्रांसफर करवाए हैं। आरोप के मुताबिक, मैनेजर ने 17 नवंबर 2023 को सुरिंदर कौर के खाते से 50 लाख रुपये, हरदीप सिंह के खाते से 20 और 22 नवंबर 2023 को 15 लाख और 5 लाख पिता अजय कुमार के खाते में ट्रांसफर करवाए थे। ऐसे ही गुरदीप के खाते से 15 लाख रुपये अपनी मां स्वराज पॉल के खाते में ट्रांसफर किए थे। इनके भी खातों से पैसे निकले हैं, उन सभी खाताधारकों के बैंक खाते के साथ मैनेजर ने अपना मोबाइल नंबर जोड़ रखा था। पीड़ित ग्राहक देर रात तक न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाने में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed