फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three children died due to drowning in Mohali crime news

24 घंटे में तीन बच्चों की मौत: मोहाली में पानी में डूबे 11, 10 और आठ साल का मासूम, बहन को बचाते भाई की गई जान

Thu, 03 Jul 2025 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Jul 2025 10:19 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगह तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इनमें 11, 10 और आठ साल के मासूम हैं। मोहाली के बलौंगी में बहन को बचाने आए भाई की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three children died due to drowning in Mohali crime news
पानी में डूबने से बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के एरोसिटी थाने के अधीन गांव बाकरपुर में विरासती टोबे में डूबकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक हरी शंकर के पिता रामचंद्र दिहाड़ीदार हैं, मां आरती कोठियों में काम करती है। वह 18 साल से परिवार सहित इसी गांव में रह रहे हैं। हरी शंकर के पांच-भाई बहन हैं। दो बहनें और दो भाई मां-बाप के साथ गांव बाकरपुर में किराये के घर में रहते हैं। एक भाई बिहार में रहता है। उसके पिता इन दिनों धान की फसल लगाने के लिए कुरुक्षेत्र गए हैं। प्रशासन की लापरवाही से बच्चे की मौत होना बताया जा रहा है। मोहाली में 24 घंटे में पानी और टोबे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। बुधवार शाम बलौंगी में जहां 11 साल के आर्यन और 10 साल की बच्ची राधे की बरसाती पानी में डूबकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक बच्चा हरी शंकर गांव बाकरपुर में दरगाह के पास रहता है। उसके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गांव का विरासती टोबा है। इस टोबे के नवीनीकरण के लिए पंचायत को ग्रांट मिली है। टोबे का निर्माण कार्य 20 दिन पहले ही शुरु हुआ था। बताया जा रहा है कि हरी शंकर सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता उसे स्कूल छोड़कर कुरुक्षेत्र गए थे। छुट्टी होने की वजह से वह दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने दो दोस्तों के साथ टोबे पर नहाने चला गया। गांव के लोगों के अनुसार टोबा 8 फुट गहरा है। हरी शंकर टोबे में गया और गहराई का अंदाजा ना होने के कारण डूब गया।
विज्ञापन


जब हरी शंकर घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने दोस्तों से पूछा। पहले तो उन्होंने डर के कारण कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि हरी शंकर टोबे में नहाने गया था लेकिन बाहर नहीं आया। जब मां लोगों को लेकर टोबे पर पहुंची तो हरी शंकर की डूबने से मौत हो चुकी थी। उसके पिता भी सूचना मिलने के बाद लौट आए। लोगों ने हरी शंकर को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हरसिमरन सिंह बल व एसएचओ एरोसिटी मौके पर पहुंचे लेकिन परिवार ने कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के पूर्व पंच अजायब सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बाकरपुर ने कुछ दिन पहले ही काम शुरू किया था। उन्होंने प्रशासन, बीडीपीओ और डीडीपीओ से आग्रह किया है कि वह मौके पर आकर जायजा लें। मानसून में किसी अन्य के साथ भी हादसा हो सकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।


बलौंगी में बुधवार डूबे थे दो बच्चे
बलौंगी के आदर्श नगर कॉलोनी में गमाडा ने पार्क के लिए साइट छोड़ी हुई है। इसमें बने गड्ढे में बरसाती पानी भर गया था। इस गड्ढे में डूबकर आर्यन और राधे नाम की बच्ची की मौत हो गई थी। घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। दोनों बच्चों के शवों का सिविल अस्पताल फेज-6 में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच में सामने आया कि 10 वर्षीय बच्ची राधे गड्ढे में भरे पानी में नहाने चली गई। वह गहराई में गई और डूबने लगी। आर्यन घर के बाहर उसे देख रहा था, वह उसे बचाने के लिए गया लेकिन आर्यन जब राधे के पास पहुंचा तो राधे ने उसे पकड़ लिया और दोनों ही पानी में डूब गए। आर्यन चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसकी बहन ने उसे डूबते हुए देखा और पिता को बताया। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचे दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed