फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three accused arrested by police in mohali of punjab

मोहाली में पांच बदमाश पकड़े गए, एक ने दोस्त की हत्या कर शव पहाड़ी से फेंका था

Tue, 19 Jan 2021 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested by police in mohali of punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा के दो गुर्गों समेत विभिन्न गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भाग गया। गिरफ्तार आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार, 60 हजार रुपये के जाली नोट और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। सभी आरोपी चोरी, लूट और हत्या के मामलों में शामिल थे। एक आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने करीब डेढ़ साल पहले लड़की के चक्कर में हुई तकरार के बाद अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी और उसका शव बद्दी में पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था। एक आरोपी बद्दी में कबाड़ कारोबारी पर हुई फायरिंग के मामले में भगोड़ा चल रहा था। 

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी से मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना की कई वारदातें सुलझी हैं। बदमाशों की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी गांव ख्याली जिला मानसा, करमजीत सिंह उर्फ काला निवासी गांव माणूके जिला लुधियाना, अजय निवासी गांव जगतपुरा मोहाली, राजविंदर सिंह निवासी गांव बुर्ज भलाई जिला मानसा और मान सिंह निवासी अंबेडकर कालोनी नई दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी रवि निवासी जगतपुरा भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि यह आरोपी सीआईए स्टाफ के एसपी-डी हरमनदीप सिंह हंस, डीएसी जांच गुरचरन सिंह की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह की टीम ने दबोचे हैं। उन्होंने बताया कि राजविंदर सिंह और मान सिंह के बाइक पर बूथगढ़ क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने बूथगढ़ में ट्रैफिक लाइट से उन्हें दबोच लिया। उनसे काफी मात्रा में हथियार बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बावा के गैंग में काम करते हैं। राजविंदर सिंह ने अपने साथी गुरविंदर सिंह, गगी लाहोरिया के साथ मिलकर बद्दी में एक कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की थी। गगी लाहोरिया पहले ही गिरफ्तार हो गया था जबकि राजविंदर केस में भगोड़ा था। आरोपी ने माना है कि वह मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पूरे इलाके में अपने साथियों को सप्लाई कर रहा था।

मोहाली समेत कई जिलों से चोरी किए वाहन
दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इंद्रजीत सिंह और करमजीत सिंह उर्फ काला अपने साथ हथियार लेकर चोरी की एक स्कूटी पर खरड़ क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने खरड़ में नाकाबंदी की और खरड़-लांडरां टी प्वाइंट बडाला- खरड़ से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो पिस्टल 32 बोर, 10 कारतूस और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा किया वह कुछ समय से मोहाली में सक्रिय थे और अपने दो साथियों की मदद से एक ऑल्टो कार, एक मारुति कार और जिला फतेहगढ़ साहिब से एक महिंद्रा जीप व हरियाणा से एक मारुति कार चुराई थी। 

दोस्त की हत्या कर उसी की स्कूटी पर करते थे वारदात
आरोपी करमजीत सिंह ने खुलासा किया है कि डेढ़ महीने पहले एक लड़की के चक्कर में उसने अपने एक और साथी के साथ मिलकर अपने ही एक दोस्त संदीप की हत्या कर दी थी। रात के समय उसका शव बद्दी के पास पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था। यह आरोपी मृतक संदीप की स्कूटी वारदात में इस्तेमाल कर रहे थे। जबकि इंद्रजीत के पास से 60 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ पहले ही पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न थानों में सात केस दर्ज हैं। इनमें वह पहले गिरफ्तार हो चुका है और अभी जमानत पर चल रहा था।

एक शराब तस्कर हथियारों समेत काबू, दूसरा फरार
दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय कुमार निवासी जगतपुरा और रवि कुमार निवासी नजदीक वाल्मीकि मंदिर गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब जीरकपुर के नजदीक से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। उनके पास काफी हथियार हैं। सीआईए स्टाफ ने इनमें से एक आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर और चार कारतूस मिले हैं। इस मामले में थाना ढकोली में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अवैध शराब का कारोबार करते हैं, इसलिए अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed