{"_id":"575edf884f1c1b1a6811bcfc","slug":"robbery-loot-thievery-flat-thievery-flat-robbery-zirakpur-robbery-crime-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद 3 फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद 3 फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने साफ
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में वीआईपी रोड स्थित सावित्री हाइट्स में चोरों ने तीन फ्लैटों को अपना निशाना बनाया। चोर एक फ्लैट से लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जबकि, दो फ्लैटों के मालिक अभी बाहर गए हुए हैं। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भरत सिंह निवासी सावित्री हाइट्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत शनिवार को वह परिवार के साथ कैथल रिश्तेदारी में गए थे।
सोमवार सुबह जब वापस आए तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था। भरत ने बताया कि घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। वहीं, आलमारियों में सोने व चांदी के गहने गायब थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, चोर उसके घर से करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए हैं। भरत ने अपनी शिकायत में कहा है कि चोरों फ्लैट नंबर-257 और 260 के दरवाजों के ताले भी तोड़े हैं। उसने कहा कि इन फ्लैटों के मालिक अभी बाहर गए हुए हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके नमूने एकत्रित किए।
मई में हुई थी कार चोरी की कोशिश
भरत ने यह भी बताया कि 25 मई को पार्किंग में खड़ी उनकी कार चोरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी कार का सेंटर लॉक तोड़कर उसे बाहर ले जा रहे थे। चोर कार चोर कंट्रोल नहीं कर सके और एक पिलर से टकरा गई थी। इसके बाद चोर कार को वहीं छोड़कर भाग गए थे।