{"_id":"57335a6b4f1c1b3a43919835","slug":"robbery-loot-car-robbery-car-loot-fortuner-robbery-mohali-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोहाली में घर के बाद से फारर्च्यूनर चोरी, पेपर देने आया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में घर के बाद से फारर्च्यूनर चोरी, पेपर देने आया था
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 12 May 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सेक्टर-70 में मंगलवार रात सफेद कलर की फारर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही मटौर थाने के एचएचओ महेश सैन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कार मालिक रूपिंदर सिंह बेनीवाल निवासी माच्छीवाड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका बेटा साहिब सिंह पेपर देने के लिए चंडीगढ़ गया था। पेपर देने के बाद वह रात को अपने घर सेक्टर-70 स्थित मकान नंबर 172 में अपने दोस्त के पास रुक गया। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे उनकी गाड़ी घर के बाहर स्थित पार्किंग में खड़ी थी। जब सुबह सात बजे उठे तो देखा कि कार घर के बाहर नहीं थी। घर के बाहर कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर ले गए हैं। उन्होंने इस संबंध में 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन