फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab: Three henchmen of terrorist Sukha caught with weapons, two illegal pistols and 12 cartridges recovered

Punjab: आतंकी सुक्खा के तीन गुर्गे हथियारों के साथ काबू, दो अवैध पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद

Sat, 21 Oct 2023 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

रणवीर और विशाल को खरड़ और मोनू को पातड़ां से पकड़ा है। जानकारी मिली है कि सुक्खा ने विशाल को नवांशहर में एक व्यक्ति की हत्या करने का जिम्मा दिया था। इसके बाद विशाल ने अपने साथियों रणवीर सिंह और मोनू कुमार उर्फ गुज्जर को सीधे सुक्खा धुनीके से मिलवाया था।

विज्ञापन
Punjab: Three henchmen of terrorist Sukha caught with weapons, two illegal pistols and 12 cartridges recovered
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने सितंबर में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने रणवीर और विशाल को खरड़ से और मोनू को पातड़ां से पकड़ा।  इनके कब्जे से .32 बोर के दो अवैध पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गुर्गों की पहचान विशाल सिंह वासी श्री मुक्तसर साहिब, रणवीर सिंह वासी गांव बदबार जिला बरनाला और मोनू कुमार उर्फ मोनू गुज्जर वासी पातड़ां जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


एसएसओसी को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सुक्खा धुनीके गैंग के गुर्गे पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त तीनों आरोपी व्यापारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से जबरन वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा गिरोह के सदस्य अपने अन्य सहयोगियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से मोनू रिमांड पर है और बाकी दो आरोपियों को रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विशाल के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और आठ कारतूस और मोनू कुमार उर्फ मोनू गुज्जर के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खा के संपर्क में 2020 में आया था विशाल
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि विशाल 2020 में गैंगस्टर सुक्खा धुनीके के संपर्क में आया था। तब से वह उसके लिए काम कर रहा था। सुक्खा धुनीके के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में जबरन वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वह पिछले तीन साल से गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है और सुक्खा धुनीके के निर्देश पर काम करते हुए उसने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो भारी खेप सही सलामत पहुंचाकर अवैध हथियार और गोला-बारूद पंजाब में गिरोह के अन्य सदस्यों को दिए थे। वे मुख्य रूप से मुक्तसर साहिब क्षेत्र में सक्रिय थे। 2021 से अब तक विशाल ने गिरोह के अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने के लिए जगह भी मुहैया करवाई थी। 

नवांशहर में व्यक्ति की हत्या करने को कहा था
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सितंबर, 2023 में सुक्खा ने विशाल को नवांशहर में एक व्यक्ति की हत्या करने का जिम्मा दिया था। इसके बाद विशाल ने अपने साथियों रणवीर सिंह और मोनू कुमार उर्फ गुज्जर को सीधे सुक्खा धुनीके से मिलवाया और उसने उन्हें योजना में शामिल कर लिया। तीनों आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक है।


विशाल और रणवीर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जबकि मोनू कुमार उर्फगुज्जर यूए (पी) अधिनियम के तहत मामले में घोषित अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती के मामले भी दर्ज हैं। एसएसओसी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed