फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Police Arrested one Accused of Youth Akali leader Vicky Mindukheda Murder

खुलासा: करनाल जेल में बैठे गैंगस्टर ने रची थी विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 03:54 PM IST
सार

सात अगस्त को सेक्टर-71 में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मिंडूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। उस पर 18 राउंड फायरिंग की गई थी। डेढ़ महीने से आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन
Mohali Police Arrested one Accused of Youth Akali leader Vicky Mindukheda Murder
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को करनाल जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगौड़े चल रहे साथियों से अंजाम दिलाया था। आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इस दौरान पूछताछ में उसने वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


इस मामले में उसका साथी अमित डागर (हत्या के मामले में मनडोली जेल में बंद), सजन्न सिंह भोला जिला झज्जर हरियाणा व अनिल उर्फ लठ निवासी ककरोला द्वारका दिल्ली शामिल थे। वहीं, इन सबके पीछे अर्मेनिया में बैठा गौरव पटियाल था। इसमें कौशल चौधरी को गिरफ्तार कर लि गया है।  एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को सफलता: तरनतारन से तीन आतंकी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पता चला है कि कौशल चौधरी ने जेल में बैठे ही अपने साथियों का अर्मेनिया में रहते गैंगस्टर गौरव पटियाल से संपर्क करवा दिया था। गौरव के इशारे पर सारी वारदात हुई थी। 20 जून 2021 में जालंधर में सुखजीत सिंह उर्फ डिप्टी निवासी जालंधर का कत्ल भी इन्होंने ही करवाया था। यह कत्ल विकास माहले निवासी जिला गुरुग्राम, पुनीत शर्मा निवासी जालंधर व एक अन्य साथी ने किया था। इस संबंध में डिवीजन नंबर दो जालंधर में केस दर्ज हुआ था।

सात अगस्त को सेक्टर-71 में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मिंडूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। उस पर 18 राउंड फायरिंग की गई थी। डेढ़ महीने से आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। फिर पुलिस जेल से गैंगस्टर कौशल गुरुग्राम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। क्योंकि हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है। इसमें एक आरोपी हरियाणा और दूसरा दिल्ली का था। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों ने दोनों जगह पर छापेमारी भी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। ऐसे में पुलिस उक्त गैंगस्टर को जेल से लाई थी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी की मदद से पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंचेगी। कौशल खिलाफ हत्या समेत कई धारओं के तहत केस दर्ज है। दिल्ली व फरीदाबाद की पुलिस ने उसे दुबई से गिरफ्तार किया था। कौशल का अपना गैंग है। साथ ही वह लारेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर दुश्मन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed