{"_id":"57e1991e4f1c1b4f1da82dda","slug":"mohali-phase-8-mohali-industrial-area-wrong-direction-justice-known-justice-car-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर रोका तो फोन मिलाकर बोला जज का जानकार हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाके पर रोका तो फोन मिलाकर बोला जज का जानकार हूं
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
phone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को लगे नाके पर गलत दिशा में कार से जा रहे व्यक्ति को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। गाड़ी से उतरते ही उसने कहा कि वह जज का जानकार है। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए और उसका बिना चालान काटे छोड़ दिया। लेकिन उसके अलावा एक अन्य बाइक सवार को रोका था, उसे पुलिस ने नहीं छोड़ा और चालान काट दिया। उसकी कोई बड़ी सिफारिश नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल एरिया की रोड पर पीसीआर पार्टी ने गलत दिशा से गुजरने वाले वाहन चालकों का चालान काटने के लिए नाका लगाया था। उसी दौरान एक पंजाब नंबर की सफेद रंग की डस्टर कार गलत दिशा में मुड़ गई। इसके बाद वहां खड़े पुलिस वाले ने उसे रोक लिया।
कार चलाने वाले व्यक्ति से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। इसी बीच कार से एक व्यक्ति उतरा और वह किसी को फोन करने लगा। खुद बात करने के बाद उस व्यक्ति ने फोन पुलिसकर्मी को देते हुए कहा कि लो जज साहब से बात कर लो। इसके बाद पुलिसकर्मी ने फोन पर करीब एक मिनट तक बात की और उसके बाद बिना चालान काटे कार चालक को वहां से जाने के लिए कहा।