फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   maa durga temple board, shri durga mandir committee meeting, at hotel

मंदिर कमेटी की मीटिंग होटल में, बाउंसर ने रोके पदाधिकारी

Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
maa durga temple board, shri durga mandir committee meeting, at hotel
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
श्रीदुर्गा मंदिर फेज-10 के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक का एक गुट ने बायकाट कर दिया। यह बैठक एक होटल में आयोजित की गई थी। कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों को होटल के गेट पर ही बाउंसरों ने रोक दिया। इसका पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ा कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हस्तक्षेप किया। विवाद मंदिर कमेटी में बने दो धड़ों में मतभेद और कमेटी की वर्किंग को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी तोकी ने बताया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक को होटल में करना गलत है। यह बैठक श्रीदुर्गा मंदिर में हो होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि रविवार को होटल में आयोजित बैठक में शामिल होने के  लिए जब वह पहुंचे तो गेट पर तैनात दो बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया। पूछने पर बताया कि उन्हें मंदिर कमेटी के प्रधान ने कहा है। जेपी तोकी ने बताया कि होटल में करीब 50 से 60 सदस्य थे, जबकि कई पदाधिकारी और दर्जनों सदस्य होटल के बाहर थे। उन्होंने कहा कि कमेटी के कुछ पदाधिकारी मनमर्जी चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह पहले मंदिर कमेटी का चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन

नवनियुक्त कैशियर को आज तक पुराने कैशियर ने चाबी, हिसाब-किताब और चेक बुक नहीं दी है। जबकि कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष  मोहन सिंह को कई बार इस बारे में कहा जा चुका है। उपाध्यक्ष ने मंदिर के  हिसाब-किताब पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed